ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के 5 फाइटर जेट और ‘एक बड़ा विमान’ ढेर – IAF चीफ ने किया खुलासा, S-400 बना गेमचेंजर
बेंगलुरु: इंडियन एयरफोर्स (IAF) चीफ एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने शनिवार को बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने कम से कम 5 पाकिस्तानी फाइटर जेट और एक बड़ा विमान मार गिराया। यह ऑपरेशन मई में हुआ था और इसमें भारत ने पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचाया।
IAF चीफ ने बताया कि यह “बड़ा विमान” या तो ELINT एयरक्राफ्ट था या AEW&C एयरक्राफ्ट, जिसे करीब 300 किलोमीटर दूर से S-400 सिस्टम की मदद से मार गिराया गया — यह अब तक का सबसे लंबी दूरी से किया गया surface-to-air kill है।
पाकिस्तान को भारी नुकसान
ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तान के शाहबाज़ जैकबाबाद एयरबेस को बुरी तरह नुकसान पहुंचा, जहां एक F-16 हैंगर का आधा हिस्सा उड़ गया। इसके अलावा मुरीद और चकला जैसे कमांड सेंटर भी निशाना बने।
IAF के मुताबिक:
- 6 से ज्यादा रडार नष्ट किए गए
- AEW&C हैंगर में खड़े कुछ F-16 जेट क्षतिग्रस्त
- सर्गोधा एयरबेस पर भी बड़ा हमला
IAF चीफ ने बताया कि पाकिस्तान के पास अब भी सरांदा जंगलों जैसी जगहों में छिपे हुए ड्रोन और UAVs हैं, जिनके कुछ मिसाइल भारत की सीमा में भी गिरे।
The 16th Air Chief Marshal LM Katre Memorial Lecture was held on 09 Aug 25 at HAL Academy, Bengaluru, honouring his legacy in shaping Indian aviation. Air Chief Marshal AP Singh, Chief of the Air Staff lauded Op Sindoor’s success, stressing Air Power’s primacy & the need for… pic.twitter.com/ENh4QoYSwr
— Indian Air Force (@IAF_MCC) August 9, 2025
S-400 ने बदला खेल
IAF चीफ ने साफ कहा — S-400 मिसाइल सिस्टम पाकिस्तान के लिए गेमचेंजर साबित हुआ। इससे पाकिस्तानी एयरक्राफ्ट उतनी दूरी तक भी नहीं आ सके, जितनी पर वे अपने long-range glide bombs का इस्तेमाल कर सकते थे।
80-90 घंटे में पाकिस्तान को झुका दिया
ऑपरेशन सिंदूर महज़ 80 से 90 घंटे चला, लेकिन इतने समय में ही पाकिस्तान को समझ आ गया कि आगे बढ़ने पर उसका और बड़ा नुकसान होगा। नतीजतन, उन्होंने भारत को DGMO के जरिए बातचीत का संदेश भेजा।
IAF को इस मिशन में पूरी तरह फ्री हैंड मिला — टारगेट चुनने से लेकर अटैक के तरीके तक कोई रोक-टोक नहीं थी।
’बालाकोट का भूत’ भी खत्म
IAF चीफ ने कहा कि बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद लोगों को सबूत दिखाने में मुश्किल आई थी, लेकिन इस बार उन्होंने पहले और बाद की सैटेलाइट तस्वीरें और लोकल मीडिया रिपोर्ट के जरिए साफ सबूत दिखाए।
पाकिस्तानी एयरक्राफ्ट भारत के करीब भी नहीं आए
IAF के Akash, MRSAM और LRSAM सिस्टम ने पाकिस्तान के हर विमान को दूर रखा। हमारे हमले इतने गहरे थे कि यह संदेश गया — पाकिस्तान को जहां चाहें, जब चाहें निशाना बनाया जा सकता है।
राजनाथ सिंह का संसद में जवाब
संसद में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा –
“क्या पाकिस्तान के आतंकी ठिकाने नष्ट हुए? हां। क्या ऑपरेशन सिंदूर सफल रहा? हां। क्या आतंकियों के आकाओं को खत्म किया गया? हां। क्या हमारे जवानों को नुकसान हुआ? नहीं।”