NEET PG Result 2025: बस कुछ दिन बाकी! जानें रिज़ल्ट डेट, कटऑफ और ‘गुड रैंक’ का पूरा विश्लेषण
NEET PG Result 2025
अगर आप NEET PG 2025 का रिज़ल्ट बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं, तो खुशखबरी है — NBEMS ने 3 अगस्त 2025 को परीक्षा करवाई थी और ट्रेंड के मुताबिक रिज़ल्ट 3 सितंबर 2025 तक जारी हो सकता है। हालांकि, उम्मीद है कि यह उससे पहले भी आ सकता है।
रिज़ल्ट और ऑफिशियल अपडेट आप nbe.edu.in और natboard.edu.in पर देख सकते हैं।
NEET PG 2025 परीक्षा: मुख्य बातें
- परीक्षा तिथि: 3 अगस्त 2025
- अपेक्षित रिज़ल्ट तिथि: 3 सितंबर 2025
- आयोजक: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्ज़ामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज़ (NBEMS)
- मोड: ऑनलाइन
- कुल उम्मीदवार: 2.42 लाख+
- सेंटर: 233
- ऑफिशियल वेबसाइट: nbe.edu.in, natboard.edu.in
NEET PG 2025 में ‘गुड रैंक’ क्या है?
अक्सर छात्रों के मन में सवाल होता है कि NEET PG में अच्छी रैंक कितनी होती है।
आमतौर पर, 1 से 10,000 तक की रैंक को अच्छा माना जाता है, जिससे टॉप कॉलेज में सीट मिलने के चांस रहते हैं। लेकिन यह रैंक कैटेगरी और ब्रांच के हिसाब से बदलती है।
कैटेगरी-वाइज़ ‘गुड रैंक’ (अपेक्षित)
| कैटेगरी | गुड रैंक रेंज |
|---|---|
| General | 4000 से 6000 |
| EWS | 6000 से 9000 |
| OBC | 9000 से 12000 |
| SC/ST | 12000 से 20000 |
ब्रांच-वाइज़ रैंक एनालिसिस(Branch wise rank analysis)
- रेडियोडायग्नोसिस, जनरल सर्जरी, डर्मेटोलॉजी, मेडिसिन जैसी टॉप ब्रांच के लिए — रैंक 4000-5000 तक होनी चाहिए।
- 10,000 तक रैंक वालों को अच्छे पेरिफेरल कॉलेज में मौका मिलता है।
- 20,000-30,000 रैंक वालों को ज़्यादातर नॉन-क्लीनिकल ब्रांच मिलती हैं।
टॉप कॉलेज (Top College) :
- मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज
- संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल कॉलेज
- वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज
- किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी
- मद्रास मेडिकल कॉलेज
Also Read :
SSC CGL 2025 Delay Reason – India Matters Today
NEET PG 2025 कटऑफ :
इस बार पेपर अपेक्षाकृत आसान था, इसलिए कटऑफ बढ़ने की संभावना है।
| कैटेगरी | अपेक्षित कटऑफ स्कोर |
|---|---|
| अनारक्षित (UR) | 290-310 |
| SC/ST/OBC | 270-290 |
| UR PWD | 250-270 |
टाई-ब्रेकिंग नियम
अगर दो या अधिक उम्मीदवारों के समान अंक होते हैं, तो रैंक इस आधार पर तय होती है:
- अधिक सही उत्तर देने वाले को प्राथमिकता
- कम निगेटिव मार्किंग वाले को लाभ
- उम्र में बड़े उम्मीदवार को प्राथमिकता
- MBBS प्रोफेशनल एग्ज़ाम में उच्च प्रतिशत अंक