SSMB29 अब बना ‘GlobeTrotter’! महेश बाबू का पहला लुक आउट, नवंबर 2025 में होगा ग्रैंड रिवील – राजामौली का वादा

GlobeTrotter first look

महेश बाबू का धमाकेदार फर्स्ट लुक! राजामौली ने किया ‘GlobeTrotter’ का खुलासा, नवंबर में आएगा पूरा धमाका

Telugu Superstar Mahesh Babu और Baahubali डायरेक्टर SS Rajamouli की मचअवेटेड फिल्म SSMB29 ने अब नया नाम पा लिया है – #GlobeTrotter। शनिवार सुबह, महेश बाबू के जन्मदिन के मौके पर, मेकर्स ने फैंस को बड़ा तोहफा दिया और फिल्म का पहला झलक (First Look) शेयर किया, जिससे सोशल मीडिया पर तूफान आ गया।

SSMB29 अब बन गया ‘GlobeTrotter’?

अब तक SSMB29 नाम से जानी जाने वाली इस मेगा फिल्म को लेकर राजामौली और महेश ने एक नया हैशटैग #GlobeTrotter लॉन्च किया है। हालांकि, ये अभी साफ नहीं है कि यह फिल्म का ऑफिशियल टाइटल है या सिर्फ प्रमोशनल टैगलाइन।
महेश बाबू ने इंस्टाग्राम पर लिखा –
“आप सबके प्यार के लिए धन्यवाद … मैं भी आपकी तरह नवंबर 2025 का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा हूं, ताकि हम सब मिलकर इस फिल्म का असली धमाका देख सकें।”

Birthday Surprise में मिला धमाकेदार फर्स्ट लुक

पोस्ट में महेश बाबू का इंटेंस लुक दिखाया गया है, जिसमें वह लो-कट वेस्ट पहने हुए हैं। कपड़ों पर खून के दाग हैं और गले में भगवान शिव के त्रिशूल और नंदी का पेंडेंट नजर आ रहा है। ये मिनिमल लेकिन पावरफुल टीज़र फैंस के बीच वायरल हो गया है।

Rajamouli का वादा – “Never Before Seen Reveal”

X (Twitter) पर राजामौली ने लिखा
“प्रिय सिनेमा प्रेमियों और महेश बाबू के फैंस, इस फिल्म का स्केल और कहानी इतनी बड़ी है कि इसे सिर्फ तस्वीरों या प्रेस मीट से समझाना नामुमकिन है। हम कुछ ऐसा तैयार कर रहे हैं जो इस फिल्म की गहराई और दुनिया को पूरी तरह दिखाएगा। नवंबर 2025 में हम आपको एक ऐसा रिवील देंगे जो पहले कभी नहीं देखा गया होगा।”

https://twitter.com/ssrajamouli/status/1954054020592701590

कास्ट को लेकर सस्पेंस जारी

फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के शामिल होने की चर्चाएं हैं, जबकि पृथ्वीराज सुकुमारन अपने रोल की पुष्टि कर चुके हैं। लेकिन प्रियंका ने अब तक कोई अपडेट शेयर नहीं किया है।

https://twitter.com/ssrajamouli/status/1954055214237106276

क्यों रखा गया नाम GlobeTrotter?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म एक जंगल एडवेंचर है जो कई देशों में फिल्माई जाएगी। ग्लोबल लोकेशंस और वर्ल्ड-ट्रैवलिंग प्लॉट के कारण इसका नाम GlobeTrotter रखा गया है। अभी तक फिल्म की रिलीज़ डेट का ऐलान नहीं हुआ है।

फैंस की दीवानगी

सोशल मीडिया पर फैंस ने कमेंट्स की झड़ी लगा दी। किसी ने लिखा – “ये फिल्म बाहुबली और दंगल के सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी”, तो किसी ने कहा – “Can’t wait for November!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *