JSW Cement IPO: आज हो सकती है अलॉटमेंट, ऐसे चेक करें स्टेटस ऑनलाइन – जानें GMP और सब्सक्रिप्शन डिटेल्स

JSW Cement IPO allotment

JSW Cement IPO का इंतजार कर रहे निवेशकों के लिए बड़ी खबर है। JSW ग्रुप की सीमेंट कंपनी JSW Cement Ltd का IPO अलॉटमेंट डेट आज यानी 12 अगस्त 2025 तय होने की संभावना है। अलॉटमेंट फाइनल होने के बाद कंपनी 13 अगस्त को सफल निवेशकों के डिमैट अकाउंट में शेयर क्रेडिट कर देगी और उसी दिन रिफंड भी शुरू होंगे।

यह पब्लिक इश्यू 7 अगस्त से 11 अगस्त तक खुला था और इसमें निवेशकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। JSW Cement के शेयर BSE और NSE दोनों एक्सचेंज पर 14 अगस्त को लिस्ट होंगे।

ऑनलाइन ऐसे चेक करें JSW Cement IPO अलॉटमेंट स्टेटस

अलॉटमेंट स्टेटस BSE, NSE और IPO रजिस्ट्रार Kfin Technologies की वेबसाइट पर चेक किया जा सकता है।

BSE पर चेक करने का तरीका

  1. विजिट करें: BSE IPO Allotment Link
  2. ‘Equity’ सेलेक्ट करें
  3. ‘JSW Cement Limited’ चुनें
  4. एप्लीकेशन नंबर या PAN डालें
  5. ‘I am not a robot’ टिक कर ‘Search’ पर क्लिक करें

NSE पर चेक करने का तरीका

  1. विजिट करें: NSE IPO Status Link
  2. ‘Equity and SME IPO bids’ चुनें
  3. ‘JSW Cement Limited’ सेलेक्ट कर Submit पर क्लिक करें
ये भी पढ़ें: Highway Infrastructure IPO – पूरी डिटेल, प्राइस, डेट, GMP और रिव्यू

Kfin Technologies पर चेक करने का तरीका

  1. विजिट करें: Kfin IPO Status Link
  2. ‘JSW Cement Limited’ चुनें
  3. Application No, Demat या PAN में से एक ऑप्शन चुनकर डिटेल भरें
  4. कैप्चा डालकर Submit करें
 JSW Cement's India IPO
JSW Cement IPO Allotment आज! स्टेटस चेक करने का सबसे आसान तरीका

JSW Cement IPO GMP आज

मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, JSW Cement का GMP (Grey Market Premium) आज करीब ₹4.25 प्रति शेयर है। यानी ग्रे मार्केट में शेयर इश्यू प्राइस से ₹4.25 ज्यादा पर ट्रेड हो रहे हैं।

JSW Cement IPO – प्राइस बैंड और सब्सक्रिप्शन

  • प्राइस बैंड: ₹139 – ₹147 प्रति शेयर
  • इश्यू साइज: ₹3,600 करोड़
    • फ्रेश इश्यू: 10.88 करोड़ शेयर (₹1,600 करोड़)
    • OFS: 13.61 करोड़ शेयर (₹2,000 करोड़)
  • सब्सक्रिप्शन:
    • ओवरऑल: 7.77 गुना
    • रिटेल: 1.81 गुना
    • NII: 10.97 गुना
    • QIB: 15.80 गुना

बुक रनिंग लीड मैनेजर्स में Kotak Mahindra Capital, JM Financial, SBI Capital Markets, Citigroup Global Markets India, Dam Capital Advisors, Goldman Sachs (India) Securities, Jefferies India, Axis Capital शामिल हैं, जबकि Kfin Technologies Ltd IPO रजिस्ट्रार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *