Cricket और Business की जोड़ी! Sachin Tendulkar के बेटे Arjun की सगाई मशहूर कारोबारी की पोती Saniya Chandok से, जानिए कौन हैं वो
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने अपनी ज़िंदगी का नया अध्याय शुरू कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 25 वर्षीय अर्जुन ने इस हफ्ते एक बेहद प्राइवेट सेरेमनी में सानिया चंदोक से सगाई कर ली। इस खास मौके पर सिर्फ नज़दीकी रिश्तेदार और करीबी दोस्त ही मौजूद थे।
सानिया चंदोक कोई आम नाम नहीं हैं। वो मुंबई के जाने-माने उद्योगपति रवि घई की पोती हैं, जो Graviss Group के चेयरमैन हैं। ये वही ग्रुप है जो Kwality Ice Cream, Brooklyn Creamery, Baskin Robbins India और मुंबई के मरीन ड्राइव पर स्थित InterContinental Hotel जैसे बड़े ब्रांड्स का संचालन करता है। FY23-24 में Graviss Food Solutions Pvt. Ltd. ने ₹624 करोड़ का राजस्व दर्ज किया, जो पिछले साल से 20% ज़्यादा है।
Saniya ki Professional life
सानिया Mr. Paws Pet Spa & Store LLP की Designated Partner और Director हैं। ये एक पालतू जानवरों के न्यूट्रिशन और वेलफेयर से जुड़ा वेंचर है, जिसे उन्होंने 2022 में शुरू किया था। कंपनी का अधिकृत पूंजी ₹10 लाख है।
सानिया ने London School of Economics से पढ़ाई की है और Worldwide Veterinary Service से 2024 के अंत में Veterinary Technician Diploma भी हासिल किया है।
ये भी पढ़ें: JSW IPO Allotment Status GMP Listing
Sara Tendulkar से Friendship
सानिया और अर्जुन की बहन सारा तेंदुलकर की दोस्ती भी काफी पुरानी बताई जाती है। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें वायरल हैं, जिनमें वो इस साल की शुरुआत में जयपुर ट्रिप और कई IPL मैचों में साथ नज़र आईं।
Arjun Tendulkar Ka Cricket Carrier
अर्जुन, अपने पिता की तरह क्रिकेट में अपना नाम बनाने की कोशिश कर रहे हैं। वो लेफ्ट-आर्म फास्ट बॉलर हैं और घरेलू क्रिकेट में गोवा के लिए खेलते हैं। IPL में वो मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं और 2023 व 2024 सीज़न में 5 मैच खेल चुके हैं। उन्होंने अपने Carrier की शुरुआत 2020/21 में मुंबई टीम से की थी।
पूरी तरह प्राइवेट सेरेमनी
रिपोर्ट्स के अनुसार, सगाई का कार्यक्रम पूरी तरह फैमिली और करीबी दोस्तों तक सीमित रहा। अभी तक दोनों परिवारों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
ये सगाई सिर्फ क्रिकेट और बिज़नेस जगत का मेल नहीं, बल्कि दो बड़े परिवारों के रिश्ते का खूबसूरत आगाज़ है। अब फैन्स को बस इस स्टार कपल की शादी का इंतज़ार है।