NEET PG Result 2025: बस कुछ दिन बाकी! जानें रिज़ल्ट डेट, कटऑफ और ‘गुड रैंक’ का पूरा विश्लेषण

Neet PG Result

NEET PG Result 2025

अगर आप NEET PG 2025 का रिज़ल्ट बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं, तो खुशखबरी है — NBEMS ने 3 अगस्त 2025 को परीक्षा करवाई थी और ट्रेंड के मुताबिक रिज़ल्ट 3 सितंबर 2025 तक जारी हो सकता है। हालांकि, उम्मीद है कि यह उससे पहले भी आ सकता है।
रिज़ल्ट और ऑफिशियल अपडेट आप nbe.edu.in और natboard.edu.in पर देख सकते हैं।

NEET PG 2025 परीक्षा: मुख्य बातें

  • परीक्षा तिथि: 3 अगस्त 2025
  • अपेक्षित रिज़ल्ट तिथि: 3 सितंबर 2025
  • आयोजक: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्ज़ामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज़ (NBEMS)
  • मोड: ऑनलाइन
  • कुल उम्मीदवार: 2.42 लाख+
  • सेंटर: 233
  • ऑफिशियल वेबसाइट: nbe.edu.in, natboard.edu.in

NEET PG 2025 में ‘गुड रैंक’ क्या है?

अक्सर छात्रों के मन में सवाल होता है कि NEET PG में अच्छी रैंक कितनी होती है
आमतौर पर, 1 से 10,000 तक की रैंक को अच्छा माना जाता है, जिससे टॉप कॉलेज में सीट मिलने के चांस रहते हैं। लेकिन यह रैंक कैटेगरी और ब्रांच के हिसाब से बदलती है।

कैटेगरी-वाइज़ ‘गुड रैंक’ (अपेक्षित)

कैटेगरीगुड रैंक रेंज
General4000 से 6000
EWS6000 से 9000
OBC9000 से 12000
SC/ST12000 से 20000

ब्रांच-वाइज़ रैंक एनालिसिस(Branch wise rank analysis)

  • रेडियोडायग्नोसिस, जनरल सर्जरी, डर्मेटोलॉजी, मेडिसिन जैसी टॉप ब्रांच के लिए — रैंक 4000-5000 तक होनी चाहिए।
  • 10,000 तक रैंक वालों को अच्छे पेरिफेरल कॉलेज में मौका मिलता है।
  • 20,000-30,000 रैंक वालों को ज़्यादातर नॉन-क्लीनिकल ब्रांच मिलती हैं।

टॉप कॉलेज (Top College) :

  • मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज
  • संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल कॉलेज
  • वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज
  • किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी
  • मद्रास मेडिकल कॉलेज
Also Read :

SSC CGL 2025 Delay Reason – India Matters Today

NEET PG 2025 कटऑफ :

इस बार पेपर अपेक्षाकृत आसान था, इसलिए कटऑफ बढ़ने की संभावना है।

कैटेगरीअपेक्षित कटऑफ स्कोर
अनारक्षित (UR)290-310
SC/ST/OBC270-290
UR PWD250-270

टाई-ब्रेकिंग नियम

अगर दो या अधिक उम्मीदवारों के समान अंक होते हैं, तो रैंक इस आधार पर तय होती है:

  1. अधिक सही उत्तर देने वाले को प्राथमिकता
  2. कम निगेटिव मार्किंग वाले को लाभ
  3. उम्र में बड़े उम्मीदवार को प्राथमिकता
  4. MBBS प्रोफेशनल एग्ज़ाम में उच्च प्रतिशत अंक
रिज़ल्ट आने के बाद, काउंसलिंग शेड्यूल और कटऑफ लिस्ट पर नज़र रखें। आपकी रैंक चाहे जो हो, सही स्ट्रैटेजी से बेहतर कॉलेज और ब्रांच पाना संभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *